{"_id":"5fb6bfff8ebc3e74f6225fe1","slug":"other-orai-news-knp595116511","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने माना चांदनी कांड में प्रयुक्त हुए थे असलहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने माना चांदनी कांड में प्रयुक्त हुए थे असलहे
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। क्रिकेट के विवाद के विवाद में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी स्वीकार कर लिया है कि घटना में असलहों का प्रयोग किया गया था।
गुरुवार को दूसरे पक्ष के रूप सिंह उर्फ दीपू पुत्र हम्मीर सिंह द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुनील पाठक पुत्र गिरजाशंकर, गिरजाशंकर पुत्र अज्ञात, शैलेंद्र व पुष्पेंद्र पाठक पुत्रगण सुनील, अतुल पटैरया पुत्र श्यामप्रताप निवासीगण ग्राम चांदनी सहित तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट करने, लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से फायर कर दहशत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि पुलिस ने सोमवार को हुई घटना में एक पक्ष से शैलेंद्र की तहरीर पर पहले ही मामला दर्ज कर लिया था।
पुलिस अभी तक नहीं मान रही थी कि घटना में फायरिंग हुई है लेकिन गुरुवार को दर्ज रिपोर्ट में असलहों का प्रयुक्त होना साफ है। कोतवाल इमरान खान का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, उचित कार्रवाई भी की जाएगी।