{"_id":"5fad88448ebc3e9b966171a7","slug":"other-orai-news-knp5940382164","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ की छुट्टियां निरस्त, दमकल, एंबुलेंस, अस्पताल मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ की छुट्टियां निरस्त, दमकल, एंबुलेंस, अस्पताल मुस्तैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। दिवाली पर दमकल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैद रहेंगे। उनकी छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। अस्पतालों में दवाओं आदि की व्यवस्था कर ली गई है। डॉक्टर व कर्मचारियों को ऑनकॉल उपलब्ध रहने को भी कहा गया है।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि फिजीशियन और आर्थो सर्जन के साथ बैठक कर तैयारी कर ली गई है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों और स्टाफ को मुस्तैद कर दिया गया है।
फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय अतिरिक्त में रखे गए हैं। डाक्टरों को आन काल (जरूरत पर तत्काल बुलावा) की ड्यूटी लगा दी गई है। स्टाफ को कहा गया है कि संसाधन पर्याप्त मात्रा में रखें किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
एंबुलेंस स्टाफ को भी मुस्तैद
एंबुलेंस सेवा के मंडलीय प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि इमरजेंसी सेवा के लिए एंबुलेंस स्टाफ को भी सतर्क कर दिया गया है। जिले में 108 नंबर की 23 गाड़ियां अलग-अलग जगह पर तैनात हैं। गर्भवती को लाने वाली 102 नंबर की एंबुलेंस के स्टाफ को भी दिवाली पर अलर्ट कर दिया गया है। एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) की चार एंबुलेंस जिले से बाहर उच्च स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए मुस्तैद रहेंगी।
आग लगे तो 112 व 102 नबंर फोन करें
मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामराजा यादव का कहना है कि जो संसाधन है, उनके मुताबिक दो दमकल गाड़ी जिला मुख्यालय पर, दो जालौन नगर में, एक कोंच और एक कालपी नगर में तैयार खड़ी है। इसके अलावा संकरी गलियों में पहुंचने वाली 200 लीटर पानी की क्षमता वाली वाटर मिस्ट गाड़ियां भी तैयार रहेंगी। एक गाड़ी आतिशबाजी की दुकान पर खड़ी कर दी गई है। एक गाड़ी आपात काल के लिए रखी गई है। आग लगने पर लोग कंट्रोल रूम नंबर 112 व 102 नबंर फोन करें।