{"_id":"5fa835008ebc3e9be3463d6c","slug":"other-orai-news-knp5932594128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिझौना गांव के प्रधान समेत 9 जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिझौना गांव के प्रधान समेत 9 जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने मिझौना गांव के प्रधान समेत नौ लोगों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है उनके खिलाफ चोरी, लूट, बलवा, गुंडा अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कुछ आरोपी वांछित भी हैं। थाना प्रभारियों को तीन दिन में जिला बदर का अनुपालन कराकर न्यायालय को सूचना देने के आदेश भी दिए गए हैं।
जिला बदर किए गए माधौगढ़ थाना क्षेत्र के मिझौना निवासी सुनील पुत्र आज्ञाराम अपने गांव के प्रधान भी हैं। इसी थाना क्षेत्र सिरसा दोगढ़ी निवासी विश्वनाथ पर भी जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा संदीप सिंह उर्फ बबलू पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम सरसेला कोतवाली कालपी, असगरअली पुत्र रसूल खां निवासी धौरपुर थाना कैलिया, श्याम किशोर पुत्र उपेंद्र निवासी ग्राम सिंगपुरा थाना कैलिया, अजीत उर्फ छोटू पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम व थाना डकोर, धर्मेंद्र राजपूत पुत्र इंदलराजपूत निवासी ग्राम मिनौरा कालपी कोतवाली उरई, जीतेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम गोरा भूपका थाना गोहन, छोटेलाल उर्फ लादेन पुत्र कमलेश निवासी चुर्खी थाना चुर्खी, हैप्पी तिवारी उर्फ हरीओम पुत्र भगवत नारायण निवासी मुहम्मदाबाद थाना डकोर को भी जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन
चार पर मारपीट की रिपोर्ट
आटा। थाना क्षेत्र के परासन गांव निवासी पूनम सिंह पत्नी मानसिंह ने पुलिस को बताया कि बीती 15 अक्तूबर को वादिया के घर के सामने मनोज पाठक पुत्र शिवदास पाठक निवासी परासन व तीन अन्य लोगों ने ने उसके व उसके पति के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी। संवाद।
छेड़खानी करने पर मुकदमा दर्ज
रामपुरा। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती शुक्रवार को राजकुमार पुत्र मिट्ठू परिहार निवासी हनुमान गढ़ी थाना रामपुरा ले उसके साथ छेड़छाड़ कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मारपीट व छेडख़ानी का मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। (संवाद)