फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

छात्र छात्राओं ने ली ग्रीन दीवाली मनाने की शपथ

Fri, 06 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
other
एल्ड्रिच स्कूल में शपथ लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। अमर उजाला के अभियान एक युद्ध, पटाखों के विरुद्ध से जुड़ते हुए झांसी रोड स्थित बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल के बच्चों ने ग्रीन दीपावली मनाने की शपथ ली। स्कूल डायरेक्टर जय इटौरिया ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए दीपावली पर पटाखे न छुड़ाने की शपथ दिलाई। छात्र छात्राओं ने कहा कि इस बार दीये जलाएंगे। पटाखों पर खर्च होने वाले रुपयों से किसी जरूरतमंद को देंगे।
विज्ञापन

पटाखों के प्रयोग से हर साल दीपावली पर पर्यावरण का प्रदूषण बढ़ जाता है। जिससे सांस के रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बार कोरोना काल के कारण प्रदूषण का बढ़ना मरीजों के लिए और भी दिक्कत का कारण बन सकता है। अमर उजाला की ओर ग्रीन दीवाली मनाने का संदेश देते हुए पटाखों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। इसी अभियान का हिस्सा शुक्रवार को एल्ड्रिच स्कूल के छात्र छात्राएं भी बने।
विज्ञापन

उन्होंने एक साथ स्वर से पटाखे न छुड़ाने की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर प्रिंसिपल सीमा श्रीखंडे, वाइस प्रिंसिपल आशीष तिवारी, पुरुषोत्तम पुरवार, देवेश पाठक, रागिनी गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, केके चतुर्वेदी, अंकित परमार, वरुण मिश्रा, सलिल सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले बच्चे
कक्षा नौ की छात्रा खुशी का कहना है कि वे तो इस बार पटाखों से दूर ही रहेगी और प्रयास करेगी कि पास पड़ोस के साथी भी पटाखों से दूरी बनाकर रखे, आखिर सभी की सेहत का सवाल है। इतना को करना ही पड़ेगा।

प्रदूषण रुकेगा, रुपया भी बचेगा
कक्षा नौ के छात्र अर्जित सिंह हर साल शहर में लाखों रुपये के पटाखे जलाए जाते हैं। जिससे प्रदूषण तो बढ़ता ही है साथ रुपयों की बर्बादी भी होती है। इस बार ऐसा नहीं होने देंगे, कम से कम वे तो पटाखों से दूर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed