फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

29 नए कोरोना के मरीज मिले, 14 को मिली छुट्टी

Tue, 03 Nov 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
other
उरई (जालौन)। जिले में 29 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2913 हो गई है। जिसमें 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 2712 लोग ठीक हो चुके है। वर्तमान में 166 एक्टिव केस हैं। सोमवार को 14 लोगों ने कोरोना को मात दी। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जिला कारागार के एक व्यक्ति के कांटेक्ट ट्रेसिंग में आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसी तरह इंदिरानगर में एक व्यक्ति के कांटेक्ट ट्रेसिंग में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन

तुलसीनगर में दो लोग पाजिटिव मिले है। रामनगर और राजेंद्रनगर में भी तीन व्यक्ति पाजिटिव मिले हैं। इसके अलावा कोंच के मोहल्ला प्रतापनगर और गोखलेनगर में एक एक व्यक्ति की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पूल टेस्टिंग में आठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ अल्पना बरतारिया ने बताया कि नगर पालिका की ओर से स्टेशन रोड, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन आदि समेत जहां भी केस मिले है, उनके आसपास सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके साथ ही उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। दुकानदारों से भी कोरोना संबंधी जांच कराने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed