फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

निधाना डेरा पुल से घटेगी कानपुर, कालपी की दूरी

Sat, 31 Oct 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
other
कदौरा में पुल के लिए भूमि पूजन करते कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। कदौरा क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों के लिए अब कानपुर और कालपी की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन शुक्रवार को निधान का डेरा से इकौना को जोड़ने वाले पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। सात करोड़ से 71 मीटर लंबा पुल एक साल में बनाया जाना है।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व कालपी विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इकौना से निधान के डेरा तक पुल निर्माण स्वीकृत दी थी। इसके लिए 7 करोड़ 57 लाख 34 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे। 30 जून को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने अपने कार्यालय से शिलान्यास करते हुए सेतु निगम को जल्दी कार्य शुरू करने का निर्देश दिये थे।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। शुक्रवार को कार्य को शुरू कराने के लिए कालपी विधायक ने हवन पूजन किया। पूर्व प्रांतीय सदस्य महेश गुप्ता, गुड्डा, देवेंद्र सिंह, चतेला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार, बबलू महाराज, जगरूप सिंह सहित काफ ी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
इकौना से निधान के डेरा तक बनने वाला पुल के निर्माण से ग्राम इकौना, जमरेही, जकसिया, हरचंदपुर, नि:स्वापुर, मझवार, लोदीपुर, जमरेही हमीरपुर जनपद के सिवनी, कुतुबपुर, कुरारा, कानपुर जनपद मूसानगर आदि गांव के लोगों को कानपुर और कालपी आने जाने में सहूलियत होगी।

क्या कहते हैं लोग
इकौन गांव के रामबाबू का कहना है कि कई गांवों के ग्रामीण विगत 2 दशक से उक्त पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी भी ने भी उनकी सुध नहीं ली। अब पुल बनने से काफी राहत मिलेंगी। लौधी गांव के अरविन्द्र पाल का कहना है कि पुल निर्माण कार्य, गांव के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अब कालपी और कानपुर जाने आने के लिए समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed