{"_id":"5f2071ae8ebc3e9f641e9ae5","slug":"other-orai-news-knp57382852","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली की शिकायत पर दो कोटे की दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली की शिकायत पर दो कोटे की दुकानें निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। घटतौली व धांधली की शिकायतों के सही पाए जाने पर जिला पूर्ति निरीक्षक ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत छौंक व गुड़ा खास गांव की राशन की दुकानें निलंबित कर दी हैं। पूर्ति अधिकारी की इस कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने छौंक गांव में राशन की दुकान में घटतौली की शिकायत की थी। पिछले सप्ताह अपर आयुक्त खाद्य के निरीक्षण में भी तमाम अनियमितताएं सामने आई थीं। इसी प्रकार गुढ़ा खास गांव में भी ग्रामीणों ने राशन की दुकानों में धांधली की शिकायत की थी। शिकायतों को संज्ञान लेकर जिला पूर्ति अधिकारी ने
मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक कालपी को दी थी। पूर्ति निरीक्षक ने जांच के बाद जांच रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को भेज दी थी। जांच रिपोर्ट को संज्ञान लेकर जिला पूर्ति अधिकारी ने छौंक व गुढ़ा खास गांव की राशन की दुकानें निलंबित कर दी हैं। जांच अधिकारी पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह कुशवाहा ने दोनों दुकानों के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में मंगलवार को यमुना पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक पांच हजार रुपये की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 28 जुलाई की सेल्फ चेक पड़ी मिली। चेक किसी विनोद कुमार मिश्रा के नाम की थी। कोतवाल शिव गोपाल ने बताया कि एसएसआई दिनेश कुरील ने चेक देखी तो उसमें पीछे मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। पुलिस ने चेक का मिलान कर मालिक को चेक दी दी।