{"_id":"5f206b468ebc3e63c338e644","slug":"other-orai-news-knp573823090","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर तीन सफाई नायकों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर तीन सफाई नायकों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाए जा रहे सफाई अभियान की जमीनी हकीकत परखने को मंगलवार को नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने मुख्य बस स्टैंड, धोबीपुरा, बेरी रोड, मुख्य बाजार व गाड़ीखाना मोहल्लों का निरीक्षण किया। मुख्य बाजार समेत कई स्थानों पर गंदगी देख सफाई नायकों को हिदायत दी। काम में लापरवाही पर तीन सफाई नायकों को नोटिस जारी कर एक की सेवा समाप्ति की संस्तुति की।
ईओ ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सफाई कर्मियों की चार टोली लगी हैं। निरीक्षण में कई मोहल्लों में सफाई न होने पर ईओ ने सफाई नायक बुद्दू की सेवा समाप्ति के लिए अपर जिलाधिकारी को पत्र लिखा। वहीं सफाई नायक रामबाबू, इरफान खान व खुर्शीद को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर लिपिक राधा वल्लभ चतुर्वेदी सहित सफाई कर्मी भी मौजूद रहे। ईओ की सख्ती से सफाई कर्मियों में हड़कंप सा मचा रहा। आसपास के मोहल्लों में साफ-सफाई का काम शाम तक चलता रहा।
ईओ सुनील कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान नगर के बस स्टैंड, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी स्थित एक दर्जन दुकानदारों के पास से 6 किलो पॉलिथीन बरामद कर 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला। बताया कि दुबारा पकड़े जाने पर चार गुना जुर्माना व दोषी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान कई दुकानदारों ने पॉलिथीन फेंक दी या छिपा दी।