{"_id":"5f1f1e1a8ebc3e63a81dcdde","slug":"other-orai-news-knp573632834","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के अंदर ही होगा संक्रमितों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के अंदर ही होगा संक्रमितों का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिला कारागार में रविवार देर रात 29 कैदियों के संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। कैदियों के इलाज के लिए सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जेल में ही बैरक नंबर एक और दो को कोविड सेंटर बना दिया है। जेल प्रशासन ने जेल की सभी बैरिकों को सैनिटाइज कराया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा बताया कि संक्रमितों के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए है। डाक्टरों की एक टीम को अलर्ट रखा गया है।
तीन दिन पहले जेल प्रशासन ने रेंडम जांच के तहत जेल के 150 बंदियों व कैदियों की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट रविवार देर रात आई। रिपोर्ट में 29 बंदियों व कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जेल प्रशासन ने अन्य कैदियों में संक्रमण न फैले, इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार कैदियों को कोरोना के संक्रमण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सभी कैदियों व बंदियों को सामाजिक दूरी के पालने के निर्देश दिए गए हैं। जेल अधीक्षक का कहना है फिलहाल सभी हालत ठीक है। किसी भी विशेष परिस्थिति में तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
जेल प्रशासन ने सभी संक्रमित कैदियों की आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि किसी भी गंभीर हालात में उन्हें अस्पताल भेजने में किसी प्रकार की देरी न हो सके और सुरक्षा के इंतजाम भी पूर्ण किए जा सकें।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार जिला जेल की क्षमता 450 कैदी व बंदी की है, लेकिन इसमें क्षमता से अधिक कुल 760 कैदी व बंदी बंद है। ऐसे में 29 बंदियों के संक्रमित होने से अन्य बंद कैदियों और बंदियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है। हालांकि जेल प्रशासन सुरक्षा के दावे कर रहा है। फिलहाल कैदियों की संख्या जेल प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
जेल प्रशासन ने कैदियों व बंदियों से मिलाई पर पूर्णता रोक लगा दी है। प्रशासन ने बताया कि फिलहाल अभी कुछ दिनों तक रोक जारी रहेगी। वहीं मिलाई में रोक लगने से कैदियों व बंदियों का हाल जानने के लिए परिजनों को परेशान होना पड़ेगा, फिलहाल जेल प्रशासन ने हालचाल लेने की कोई व्यवस्था नहीं की है।
उरई। नगर पालिकाध्यक्ष के कोरोना पाजिटिव होने के बाद पालिका कार्यालय तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। पालिकाध्यक्ष के गनर, ड्राइवर समेत उनसे सीधे जुड़े दस लोगों के सैैंपल भी जांच के लिए भेजे गए है। ईओ समेत स्टाफ क्वारंटीन कर दिया गया है। ईओ ने बताया कि पालिका को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सभी स्टाफ को सैंपल लिए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद सभासदों और ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
कुठौंद। प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र कुठौंद में रविवार को 94 लोगों की कोरोना की जांच में ग्राम मिहौंना में तैनात आशा वर्कर की जांच कोरोना पॉजिटिव आई है। आशा वर्कर के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। चिकित्साधिकारी डा. अरुण तिवारी ने बताया कि पता किया जा रहा है अस्पताल तथा गांव में आशा से कितने लोग संपर्क में रहे।