फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

किसानों ने अन्ना समस्या अधिकारियों को बताई

Mon, 27 Jul 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
other
जालौन। अन्ना जानवरों के लिए बनाई गयी गोशालाओं में अन्ना जानवरों के रहने खाने की व्यवस्था न होने के कारण जानवर अन्ना घूम रहे हैं। एवं खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं जिससे किसान परेशान हैं। किसानों ने प्रशासन के अधिकारियों से अन्ना जानवरों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

अन्ना जानवरों से किसानों को राहत दिलाने के लिए सरकार द्वारा नगर व गांवों में स्थायी व अस्थायी गोशालाओं को बनवाया गया था। खेत खाली होते ही और कोरोना महामारी के चलते गोशालाओं का संचालन बंद हो गया। जिससे अन्ना जानवर गोशालाओं से निकल कर सड़क व खेतों में आ गए। अन्ना घूम रहे जानवरों से जहां एक ओर सड़क हादसे हो रहे हैं वहीं, बारिश में खेतों में बोई गई फसल को भी अन्ना जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। सारंगपुर, हरीपुरा, हरीपुरा, जगनेवा आदि गांव के किसान बब्बू गुर्जर, अशोक मिश्रा, रामू मिश्रा, पप्पू मिश्रा, भगवती प्रसाद, लल्ला दुबे, संतराम नाई ने बताया कि अन्ना जानवर खेत में खड़ी पिपरमेंट, ज्वार, बाजरा व तिल की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से अन्ना जानवरों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed