{"_id":"5eb052a68ebc3e90743f2d3c","slug":"orange-zone-facilities-will-be-available-at-other-places-except-the-city-orai-news-knp5584931116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर छोड़ अन्य जगहों पर मिलेंगी ऑरेंज जोन की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर छोड़ अन्य जगहों पर मिलेंगी ऑरेंज जोन की सुविधाएं
विज्ञापन
उरई। लॉकडाउन-3 के घोषित होने के बाद देर शाम जिलाधिकारी ने असमंजस को खत्म करते हुए शासनादेश जारी किया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में शहर मुख्यालय को छोड़कर अन्य सभी जगह ऑरेंज जोन की सुविधाएं मिलेंगी। शहर में रेड जोन एरिया में पूरी तरह से पाबंदी पहले जैसी जारी रहेगी।
बता दें कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर सोमवार को लॉकडाउन-3 की शुरूआत हो गई, लेकिन जिले में स्थिति स्पष्ट न होने के कारण लोगों में असमंजस बना है। स्थिति यह है कि शहर में अब तक कुल पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है, लेकिन जिले के अन्य क्षेत्रों में एक भी केस नहीं है ऐसी स्थिति को लेकर लोगों को भ्रम है कि उन्हें शासन द्वारा दी गईं सुविधाओं व छूट का लाभ मिलेगा कि नहीं।
ऐसे में देर शाम जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर स्थिति को स्पष्ट कर बताया है कि जिले में उरई शहर को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में ऑरेंज जोन की सुविधाएं मिल सकेंगी। हालांकि शहर में भी सिर्फ रेड जोन के हिस्से में ही सख्ती रहेगी, अन्य बाहरी क्षेत्रों में छूट का लाभ मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह शासन के निर्देशों का पालन करें और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करें।