फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai: Woman shot during well worship, woman accused relative

उरई: कुआं पूजन के दौरान महिला को गोली मारी, महिला ने रिश्तेदार पर लगाया आरोप

Sat, 04 Dec 2021 04:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Dec 2021 04:21 PM IST
सार

डकोर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंधौली निवासी चंद्रशेखर पुत्र बाबूराम के यहां शुक्रवार को कुआं पूजन का कार्यक्रम था। कुआं पूजन में महिलाओं व बच्चों की भीड़ लगी थी। इस बीच परिवार के चंद्रशेखर तमंचे से फायर करने लगा।

विज्ञापन
Orai: Woman shot during well worship, woman accused relative
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई के डकोर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात कुआ पूजन के दौरान बंधौली गाँव निवासी महिला अंजना यादव 32 को गोली मारी गई। गोली अंजना के पैर में लगी है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला ने अस्पताल में अपने एक करीबी रिश्तेदार पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वहीं थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है। लोगों में पुलिस के खिलाफ भी रोष है। डकोर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंधौली निवासी चंद्रशेखर पुत्र बाबूराम के यहां शुक्रवार को कुआं पूजन का कार्यक्रम था। कुआं पूजन में महिलाओं व बच्चों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन


इस बीच परिवार के चंद्रशेखर तमंचे से फायर करने लगा। तमंचे से निकली गोली पास में खड़ी चचेरी बहू को लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डकोर कोतवाल अशोक कुमार वर्मा का कहना हैं की हर्ष फायरिंग से हुई घटना की सूचना मिली है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed