फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai,tran tate

सात घंटे तक देरी से आई ट्रेनें, यात्री हुए परेशान:::::

Thu, 21 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
orai,tran tate
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर झांसी से कानपुर की तरफ आने वाली ट्रेन लगभग सात घंटे देरी से आईं। इसके चलते कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। ललितपुर के पास ओएचई लाइन में खराबी होने के कारण मुंबई की तरफ से आने वाली ट्रेनें भी सात घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन

मुंबई-गोरखपुर को जाने वाली (ट्रेन नंबर 20103) संत कबीरनगर एक्सप्रेस तय बुधवार समय रात 11:40 बजे की जगह गुरुवार सुबह 6:58 बजे आई। इंदौर-पटना (ट्रेन नंबर 19313) रात 12:38 बजे की जगह सुबह 7:08 बजे यानी छह घंटा 30 मिनट देरी से आई। मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक (ट्रेन नंबर 12534) रात 3:40 बजे की जगह सुबह 8:45 बजे आई। कोच्चिवैली से गोरखपुर-राप्तीसागर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12512) गुरुवार की सुबह 5:38 बजे की जगह दोपहर 11:22 बजे यानी 5 घंटा 44 मिनट देरी से, मुंबई से गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12598) सुबह 8:13 बजे की जगह दोपहर 12:45 बजे आई। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15066) सुबह 10:53 बजे की जगह दोपहर तीन बजकर नौ मिनट पर आई। मुंबई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन सुबह 11:20 बजे की जगह दोपहर 2.32 बजे आई। ट्रेनों की देरी को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि कोई घटना हो गई थी तो इसकी सूचना यात्रियों को भी दी जानी चाहिए थी। मुख्य बुकिंग पार्सल सुपरवाइजर सीपी सोनकर का कहना है ललितपुर के पास ओएचई में आई कमी के चलते गुरुवार को मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें देरी से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर गुरुवार को कानपुर की ओर से आने वाली राप्तीसागर और छपरा मेल ढाई घंटा से अधिक देरी से आईं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। बता दें कि लखनऊ के पास रेलवे ट्रैक में काम के चलते गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर उरई की ओर आने वाली ट्रेनें ढाई घंटे से अधिक देरी र्से आइं। इसमें गोरखपुर कोच्चिवैली-राप्तीसागर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय करीब ढाई घंटे देरी से आई। बरौनी से ग्वालियर ट्रेन जाने वाली बरौनी मेल अपने निर्धारित समय दोपहर 3:28 बजे की बजाय शाम पांच बजे आई। झांसी, भोपाल, नागपुर, चेन्नई, कोच्चिवैली, झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर जाने वाले यात्रियों को ढाई घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा।
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग के सरसोंकी स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के काम के चलते डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया गया। उसके कारण मुंबई से छपरा जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस को उरई स्टेशन पर लगभग 20 मिनट रोककर चलाया गया। गुरुवार को सरसोंकी स्टेशन पर दोहरीकरण के काम के चलते रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने सुबह 11:20 बजे से एक बजे तक डेढ़ घंटे का पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। अधिकारियों ने बताया की सतर्कता से गर्डर रखने का काम किया गया। इस दौरान आरवीएनएल के डिप्टी जीएम आरके दीक्षित, मैनेजर अजीत शुक्ला, एसएसई अनिल तिवारी, एसएसई टीआरडी रामाश्रय, आरबी प्रजापति मौजूद रहे। (संवाद)

उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग के पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस कि एस-2 कोच में यात्री की तबीयत खराब हो गई। इसके चलते ट्रेन को उरई स्टेशन पर सात मिनट अतिरिक्त रोका गया। डिप्टी एसएस डीके व्यास ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना पर उरई स्टेशन पर डॉक्टर ने यात्री को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed