फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai station will be rejuvenated at a cost of 15 crores

Jalaun News: 15 करोड़ की लागत से होगा उरई स्टेशन का कायाकल्प

Tue, 30 May 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Orai station will be rejuvenated at a cost of 15 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। उरई रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प होगा। इसके लिए करीब 15 करोड़ के बजट की मंजूरी दी गई है। इसका ठेका झांसी की कंपनी को दिया गया है। कंपनी जल्द काम शुरु कर देगी। कायाकल्प में स्टेशन में एक फुट नयाओवरब्रिज भी बनाया जाना है। साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर दो लिफ्ट भी लगाई जानी है। प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज की चौड़ाई भी बढ़ाने की तैयारी है।

बता दें कि उरई रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत चुना गया है। इस योजना में करीब 15 करोड़ की लागत से आधुनिकीकरण का काम किया जाना है। झांसी से आए सहायक मंडलीय अभियंता (ब्रिज) देशराज सिंह ने स्टेशन पर पहुंचकर होने वाले कार्यों को देखा। उन्होंने बताया कि कानपुर की ओर पैनल बिल्डिंग के आगे प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज बनाया जाना है। इसमें एक तरफ सीढि़या होगी तो दूसरी ओर से लिफ्ट लगाई जाएगी। फुट ओवरब्रिज की लंबाई चालीस मीटर होगी और जबकि चौड़ाई भी पुराने फुट ओवरब्रिज से ज्यादा होगी। प्लेटफार्म की भी चौड़ाई बढ़ाने की योजना है। इसके अलावा नया वीआईपी विश्रामालय, महिला विश्रामालय, प्रथम श्रेणी विश्रामालय नए सिरे से बनाने की तैयारी है। मेन गेट का लुक चेंज करने की भी योजना है। सरकुलेटिंग एरिया में स्टील फर्नीचर लगाकर आकर्षक बनाया जाएगा। प्रवेश द्वार चौड़ा करने की तैयारी है ताकि भीड़भाड़ होने पर किसी तरह की दिक्कत न हो। कर्मचारियों के ऑफिस भी नए सिरे से बनाए जाएंगे। कोटा स्टोन पत्थर लगाए जाएंगे। इस दौरान आईओडब्लू विवेकदुबे, स्टेशन अधीक्षक एसके खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed