फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai orai news

Jalaun News: 5.34 करोड़ से बदलेगी खकसीस रजबहा की सूरत

Fri, 19 Jun 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
orai orai news
फोटो-17-खकसीस रजबहा के पुनर्स्थापना कार्य का भूमि पूजन करते विधायक मूलचंद्र निरजंन व अन्य। संवा
कोंच। क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बदहाल चल रही खकसीस रजबहा की तस्वीर अब बदलने वाली है। 5 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से रजबहा की पुनर्स्थापना, चौड़ीकरण और पक्की लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को खकसीस गांव के पास स्थित गौड़ बाबा मंदिर परिसर में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन और जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। नदीगांव विकासखंड के ग्राम भगवंतपुरा से गुजरने वाली कुठौंद शाखा के किलोमीटर 49.571 के दाईं ओर से निकली खकसीस रजबहा करीब 16.200 किलोमीटर लंबी है, जो दमा पमा तक जाती है।
विज्ञापन

लंबे समय से जर्जर हालत में होने के कारण किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। वहीं कई बार ओवरफ्लो की समस्या से फसलों को नुकसान भी उठाना पड़ता था। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि रजबहा की पुनर्स्थापना से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवंतपुरा से निकलकर छिरिया नाले में समाहित होने वाली इस रजबहा के चौड़ीकरण, गहरी खोदाई और पक्के निर्माण से भगवंतपुरा, जुगराजपुरा, तजपुरा, खैरावर, धंजा, सुलखना, हिडोखरा, खकसीस और दमा पमा सहित आसपास के गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। डेढ़ साल के अंदर बेतवा नहर प्रखंड द्वितीय उरई एवं सिंचाई विभाग द्वारा कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

अवर अभियंता भरत प्रताप ने बताया कि परियोजना में रजबहा के किनारों का सुंदरीकरण, सीपेज रोकने के लिए पक्की लाइनिंग, कुलाबों का निर्माण, नहरी भूमि का सीमांकन, क्षतिग्रस्त फाल और टेल की मरम्मत, पुलियाओं की मरम्मत, सर्विस रोड की मरम्मत और संचालन के लिए गेट लगाने जैसे कार्य शामिल हैं। इस दौरान साहब सिंह चौहान,अधिशासी अभियंता सीपी सिंह, राजऋषि वाजपेयी, भरत, कुलदीप राजपूत, अरविंद, महेश राजावत, सुनील शर्मा, ऋषि उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed