{"_id":"6249e50197e0d37eb813d125","slug":"orai-orai-news-knp689155095","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम हाउस में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम हाउस में पानी का संकट
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के परिसर मे खराब पड़ा हैडपंप
- फोटो : ORAI
उरई। अप्रैल का महीना शुरू होने के साथ ही जहां गर्मी तेजी से बढ़ रही है, वहीं शहर के कई सार्वजनिक स्थानों पर अभी भी पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इन्हीं में शामिल है जिले का पोस्टमार्टम हाउस। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग रोते-बिलखते पहुंचते हैं। उन लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा है। वजह है कि पोस्टमार्टम परिसर के बाहर लगा हैंडपंप बेकार पड़ा हैं। वहीं एक वॉटर कूलर से कुछ लोग अपनी प्यास को शांत कर पाते हैं।
शहर से लगभग एक किलोमीटर बाहर स्थित मेडिकल कालेज परिसर में पोस्टमार्टम हाउस बनाया गया है। इसमें प्रतिदिन विभिन्न घटनाओं व हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए लाए जाते हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में परिजन व रिश्तेदार भी रोत-बिलखते पहुंचते हैं। पोस्टमार्टम के दौरान उन लोगों को कई-कई घंटे तक यहां रुकना पड़ता है। ऐसे में प्यास बुझाने के लिए सिर्फ एक वॉटर कूलर की व्यवस्था पोस्टमार्टम हाउस परिसर है।
परिसर के बाहर लगा हैंडपंप कई साल से खराब पड़ा है। उपयोग में न होने की वजह से हैंडपंप के आसपास झाड़ियां उग आई हैं। ऐसे में लोग वहां तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं, जो कभी-कभी पहुंच भी जाते हैं तो उन्हें हैंडपंप खराब देखकर निराशा ही हाथ लगती है।
विज्ञापन
यहां लगभग आधा किलोमीटर की परिधि में एक वॉटर कूलर के अलावा लोगों के प्यास बुझाने की कोई और व्यवस्था नहीं है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि इस बारे में मेडिकल कालेज के प्राचार्य से बात हो चुकी है। प्राचार्य डॉ. डी नाथ का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द समस्या दूर की जाएगी।
गर्मी के दौरान नगर में पेयजल की समस्या के निदान के लिए नगर पालिका की तरफ से सभी 25 वार्डों व सार्वजनिक स्थानों पर सोलर पानी टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष बैकुंठी देवी का कहना है सोलर टंकियों की मदद से बिना बिजली के लोगों को पेयजल मिलेगा। साथ ही पानी की समस्या दूर करने में भी मदद मिलेगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बढ़ती गर्मी के मौसम में पानी की समस्याओं से निपटने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। नगर के सभी मोहल्लों व सार्वजनिक स्थानों में सोलर पंप लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। कई जगह काम भी शुरू हो गया है। उधर, नगर क्षेत्र में आठ सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ भी लगवाए गए हैं। (संवाद)