फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai

दलीय प्रत्याशियों से हारा तो निर्दलों से जीता नोटा

Sat, 12 Mar 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
orai
उरई। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 40 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इसके अलावा नोटा भी एक उम्मीदवार था। हालांकि नोटा के वोटों की सिर्फ गिनती होती है, उसका असर नहीं होता है। मतदाता सिर्फ विरोध स्वरूप नोटा का बटन दबाकर अपना वोट दे सकते हैं। जिले में 6231 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। इसमें सर्वाधिक नोटा का प्रयोग माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। खास बात यह रही कि दलीय प्रत्याशियों को छोड़ दें तो निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटा ने हरा दिया है।
विज्ञापन

माधौगढ़ में भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को छोड़ दें तो यहां लड़ने वाले अन्य सभी प्रत्याशियों को नोटा ने हरा दिया है। यही हाल उरई सदर विधानसभा क्षेत्र का भी रहा है। यहां भी भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटा ने हरा दिया है। कालपी में भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा व एक जन अधिकार पार्टी एवं एक निर्दलीय प्रत्याशी को छोड़कर नोटा ने यहां भी सभी को हरा दिया है। माधौगढ़ में सर्वाधिक 2852 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। जबकि उरई विधानसभा में 1682 व कालपी विधानसभा क्षेत्र में 1697 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। जिले में उरई व माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13-13 प्रत्याशी थे तो माधौगढ़ में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र-नोटा को मिले मत
माधौगढ़-2852
कालपी-1697
उरई-1682
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed