{"_id":"622b97c6570561574269e9d0","slug":"orai-orai-news-knp6851334114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीय प्रत्याशियों से हारा तो निर्दलों से जीता नोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलीय प्रत्याशियों से हारा तो निर्दलों से जीता नोटा
विज्ञापन
उरई। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 40 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इसके अलावा नोटा भी एक उम्मीदवार था। हालांकि नोटा के वोटों की सिर्फ गिनती होती है, उसका असर नहीं होता है। मतदाता सिर्फ विरोध स्वरूप नोटा का बटन दबाकर अपना वोट दे सकते हैं। जिले में 6231 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। इसमें सर्वाधिक नोटा का प्रयोग माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। खास बात यह रही कि दलीय प्रत्याशियों को छोड़ दें तो निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटा ने हरा दिया है।
माधौगढ़ में भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को छोड़ दें तो यहां लड़ने वाले अन्य सभी प्रत्याशियों को नोटा ने हरा दिया है। यही हाल उरई सदर विधानसभा क्षेत्र का भी रहा है। यहां भी भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटा ने हरा दिया है। कालपी में भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा व एक जन अधिकार पार्टी एवं एक निर्दलीय प्रत्याशी को छोड़कर नोटा ने यहां भी सभी को हरा दिया है। माधौगढ़ में सर्वाधिक 2852 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। जबकि उरई विधानसभा में 1682 व कालपी विधानसभा क्षेत्र में 1697 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। जिले में उरई व माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13-13 प्रत्याशी थे तो माधौगढ़ में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।
विधानसभा क्षेत्र-नोटा को मिले मत
माधौगढ़-2852
कालपी-1697
उरई-1682
-