{"_id":"6ac40ffe3f42d9547408271f","slug":"orai-orai-news-crime-orai-news-c-224-1-ori1005-150745-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: उधार के 60 हजार नहीं लौटाए, धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: उधार के 60 हजार नहीं लौटाए, धमकाने का आरोप
विज्ञापन
जालौन। उधार लिए 60 हजार रुपये वापस न करने और मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने एसपी से शिकायत की है।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के गढ़गुवां निवासी प्रफुल्ल कुमार ने एसपी विनय कुमार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति उससे 60 हजार रुपये उधार ले गया था। उस समय उसने कुछ समय बाद रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था। कई बार मांगने पर आरोपी ने कहा कि उसे खेत बेचना है और खेत बिकते ही रुपये लौटा देगा।
प्रफुल्ल का आरोप है कि अब आरोपी का खेत भी बिक चुका है, लेकिन इसके बावजूद वह रुपये वापस नहीं कर रहा है। रुपये मांगने पर धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर उसके रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। (संवाद)