{"_id":"6ac40f6f917f84f8dc0a296f","slug":"orai-orai-news-crime-orai-news-c-224-1-ori1005-150729-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वृद्ध दंपती से बेटे, बहू और पोते ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वृद्ध दंपती से बेटे, बहू और पोते ने की मारपीट
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के बरही गांव में वृद्ध दंपती के साथ बेटे, बहू और पोते द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। वृद्धा ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के बरही गांव निवासी किशोरी (70) पत्नी देवीदयाल ने बताया कि उसके पति की उम्र 75 वर्ष है। दोनों वृद्ध अवस्था में गांव में सरकार की ओर से मिले आवास में रहते हैं। उनके चार बेटे थे, जिनमें राकेश की मृत्यु हो चुकी है। वृद्धा के अनुसार, पति-पत्नी पहले ही अपनी खेती और मकान का बंटवारा बेटों के बीच कर चुके हैं और सभी अलग-अलग रहते हैं।
आरोप है कि पांच अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे बेटा ओमकार, उसकी पत्नी ऊषा और उनका बेटा राहुल घर में जबरन घुस आए। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वृद्धा ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसका गला दबाने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन
वृद्धा के मुताबिक, बहू ऊषा ने मकान से निकल जाने की धमकी दी। घटना से परेशान दंपती ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।