{"_id":"6ac40f5f27958bd35f095c3f","slug":"orai-orai-news-crime-orai-news-c-224-1-ori1005-150715-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घर में महिला का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घर में महिला का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक कमलेशी की फाइल फोटो।
- फोटो : ARchive
आटा। थाना क्षेत्र के सधारा गांव में रविवार शाम घर में महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पति जानवर चराने गया था। शाम को लौटने पर पत्नी को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों के मुताबिक, वह कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थी और इलाज के बाद भी आराम नहीं मिलने से परेशान थी।
थाना क्षेत्र के सधारा गांव निवासी जाहर सिंह की पत्नी कमलेशी (40) ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि पति रविवार सुबह करीब 11 बजे जानवर चराने के लिए खेतों की ओर गया था। घर पर उसकी पत्नी कमलेशी अकेली थी। शाम करीब छह बजे जाहर सिंह जानवर लेकर घर लौटा तो कमरे में कमलेशी का शव पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका मिला। उसने शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों ने बताया कि कमलेशी कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थी। इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिलने से वह परेशान थी। मृतका का एक बेटा अनिल अहमदाबाद में काम करता है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।