{"_id":"6a3acfdd445d3862bf0b1314","slug":"orai-orai-news-crime-orai-news-c-224-1-ori1005-145859-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पेट्रोल पंप डीलरशिप के नाम पर 75 लाख की ठगी में वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पेट्रोल पंप डीलरशिप के नाम पर 75 लाख की ठगी में वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
कोंच। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में करीब छह वर्ष से फरार चल रहे वांछित आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में दर्ज धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के मुकदमे में वारंट जारी था।
अपराध शाखा के निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को बस स्टैंड तिराहे से बिहार के ओंगारी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी शिव कुमार रविदास को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था। मामले के अनुसार ग्राम भदारी निवासी शैलेंद्र कुमार गौतम ने 17 अगस्त 2020 को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर उनसे बैंक खाते में 39 लाख रुपये जमा कराए गए। इसके अलावा कुल 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया था।
प्रकरण में पुलिस ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक कर्मचारी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच जालौन को सौंप दी गई। जांच के दौरान शिव कुमार रविदास की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट प्राप्त किया गया था।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।