फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जालौन से रहा पुराना नाता

Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
orai news
स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : ORAI
कालपी। योगीराज 2.0 में शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मूल रूप से भले ही मिर्जापुर के निवासी हों, पर उनका उरई से नाता पुराना है। छात्र राजनीति से जिले में सक्रिय होने के साथ ही एक बार कालपी सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। ऐसे में इन्हें मंत्री मंडल में जगह मिलने जानकारी होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मूलरूप से जिला मिर्जापुर के निवासी व जिला जालौन को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले स्वतंत्र देव सिंह के बड़े भाई श्रीपत सिंह कालपी में पुलिस विभाग में तैनात रहे हैं। वह बड़े भाई के साथ ही यहां छात्र जीवन में आ गए थे। उन्होंने उरई के डीवी डिग्री कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही छात्र राजनीति में कदम रखा। यहां से ही वह भाजपा संगठन की ओर बढ़ गए। उन्होंने उरई के राम नगर मोहल्ले में स्थाई आवास भी बनाया हुआ है। परिवार समेत उरई से मतदाता भी हैं।
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने यहां आकर ही वोट भी दिया था। स्वतंत्र देव सिंह को योगी 1 सरकार में स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया था। तब उन्हें परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। पर ढाई वर्ष के बाद उनकी सरकार से संगठन में भेज दिया गया था व भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत कम लोग जानते होंगे कि योगी 2.0 सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए स्वतंत्र देव सिंह के बचपन का नाम कांग्रेस सिंह था। बताते हैं कि मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमाभारती ने उन्हें नया नाम स्वतंत्र देव दिया था। तब से राजनीति में उनका नाम स्वतंत्र देव सिंह ही हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed