{"_id":"60918f878ebc3efbf12aa753","slug":"orai-news-orai-news-knp6267774139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब किनारे से दिव्यांग लापता, डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब किनारे से दिव्यांग लापता, डूबने की आशंका
विज्ञापन
एट। तालाब में भैंसों को पानी पिलाने गया दिव्यांग युवक लापता हो गया। पास ही उसके कपड़े और चप्पलें भी पड़ी मिली। जिससे उसके तालाब में डूबने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की खोजबीन के लिए गोताखोर भी तालाब में उतारे हैं। पुलिस का कहना है कि युवक डूबा भी है कि नहीं अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम गिरथान गांव के बाहर बने तालाब में आदित्य यादव (16) पुत्र राम नरेश यादव मंगलवार की सुबह के समय तालाब पर अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए गया था। कुछ देर बाद उसका एक साथी तालाब पहुंचा तो देखा कि वहां भैंसों के अलावा आदित्य के कपड़े, लाठी और चप्पल पड़े थे। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो साथी ने घर में सूचना दी।
इसके बाद रोते बिलखते परिजन तालाब किनारे पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी तालाब किनारे पहुंच गई। आदित्य के तालाब में डूबने की आशंका पर गोताखोरों को भी बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि आदित्य एक पैर से दिव्यांग था। रोजाना अपनी भैंसों को लेकर खेतों पर चराने के लिए जाता था। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर का कहना है कि गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने की कोशिश की जा रही है लेकिन तालाब अधिक बड़ा और गहरा होने की वजह से गोताखोरों को परेशानी हो रही है।