फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

संविदा कर्मचारियों ने मांगी दोबारा महामारी में काम करने की अनुमति

Tue, 20 Apr 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
orai news
डीएम को ज्ञापन देने जाते संविदा कर्मचारी - फोटो : ORAI
उरई। कोविड 19 के पहले दौर में नौकरी कर चुके संविदा कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर दोबारा नियुक्ति देने की मांग की है। उनका कहना है कि महामारी अपने चरम पर है और वे दोबारा सेवाएं देना चाहते हैं, उन्हें मौका दिया जाए। इससे उन्हें रोजगार मिलेगा और कोविड की व्यवस्था में भी सहयोग होगा।
विज्ञापन

सोमवार को कोविड 19 के पहले चरण में नौकरी कर चुके एलटी, डाटा इंट्री ऑपरेटर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, स्वीपर आदि ने बताया कि कोविड महामारी के पहले चरण में उनकी नियुक्ति 15 सितंबर 2020 को तीन महीने की संविदा पर की गई थी। 15 दिसंबर को यह कहकर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई कि यदि दोबारा महामारी आती है तो फिर उनकी सेवाएं ली जाएगी। अब कोरोना महामारी चरम पर है लेकिन अब तक उनकी वापसी की आदेश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उनके पिछले कार्य को देखते हुए उन्हें दोबारा सेवा का मौका दिया जाए। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर संविदा विस्तार के आदेश जारी करने की मांग की। इस दौरान स्टाफ नर्स अभिलाषा, दीपा, अर्चना, फार्मासिस्ट अरविंद, ब्रजेश, सफाई कर्मी राजेश, अजय, प्रदीप आदि संविदा कोविड 19 कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed