फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

जयंती पर याद किए संविधान निर्माता आंबेडकर, दलित शोषित समाज के मसीहा बताया

Thu, 15 Apr 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
orai news
कालपी में माल्यार्पण करते बसपा नेता जगजीवन व अन्य - फोटो : ORAI
उरई। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130 वी जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा आदि राजनैतिक दलों के साथ विभिन्न संगठनों ने भी डॉ आंबेडकर के योगदान पर चर्चा की। मोहल्ला बघौरा स्थित मैथिली बुद्ध विहार में आंबेडकर महासभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष पंकज सहाय ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संपूर्ण जीवन शोषित वंचित समाज के लिए न्योछावर कर दिया। संविधान निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसमें उन्होंने महिलाओं दलित शोषित वर्ग को पूर्ण अधिकार दिलाया। प्रेमनारायण अहिरवार, दया जाटव, नरेंद्र प्रताप सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, गुलाब पाल, ध्रुव, अमन आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, किसान संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर संघर्ष मोर्चा की ओर से आंबेडकर जयंती पर आंबेडकर चौराहे स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। किसान नेता सुरेश निरंजन भैयाजी एवं सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित ने कहा कि भाजपा डॉ आंबेडकर के संविधान की अनदेखी कर रही है। अधिवक्ता राजेंद्र श्रीवास्तव, रेहान सिद्दीकी, गिरेंद्र सिंह, अशोक द्विवेदी, महेश द्विवेदी सर, विनय पाठक, अशोक गुप्ता,अनिल शर्मा, लालू शेख, संदीप यादव, केके गहोई, जयशंकर द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने जयंती पर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, चौधरी श्यामसुंदर, जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, शहर अध्यक्ष डॉ. रेहान सिद्दीकी ने बाबा साहब के योगदान पर चर्चा की। इस दौरान अरविंद सेंगर, संतराम नीलांचल, विवेक यादव, शैलेंद्र व्यास, सिद्धार्थ दिवोलिया, दीपांशु समाधिया, मंजुलता, सोम पंडा, संजीव तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर के योगदान को सराहा
कोंच संवाद के अनुसार डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सभी राजनैतिक दलों ने उन्हें याद किया। डॉ. आंबेडकर की 130वीं जयंती पर तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। भाजपाइयों ने आंबेडकर जयंती को समता दिवस के रूप में मनाया। इसमें कमलेश चोपड़ा सुनील लोहिया, अंजू अग्रवाल, राजेश्वरी, महेंद्र सोनी, राजेंद्र दुबे, रविकांत कुशवाहा, मुकेश, सौरभ आदि रहे। कोरी समाज उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में कोरी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री हरिओम उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश वर्मा ने की। संचालन कृष्णगोपाल ने किया। रामप्रसाद, कुलदीप वर्मा, पवन आदि रहे। सपा कार्यालय में भी जयंती मनाई गई।

जयंती पर मरीजों को फल और मास्क बांटे
जालौन संवाद के अनुसार डॉ. आंबेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नगर पालिका परिषद में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद आंबेडकर इंटर कॉलेज में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व नगर के सभी बूथों पर उनकी जयंती मनाई गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, अनिल याज्ञिक, लक्ष्मीकांत शाक्य,आलोक भदौरिया, सोनू सिकरवार, निशा माहेश्वरी, लालन ताम्रकार, कुंवर सिंह यादव, सुशील प्रजापति, प्रदीप सक्सेना, विवेक कुशवाहा आदि रहे। उधर, कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष संजय अवस्थी के नेतृत्व में अवनीश दीक्षित, वसीउल्ला, हरेंद्र यादव, चुन्ना बेग, भोला साहू, रामसिंह सेंगर आदि ने सीएचसी में मरीजों को फल व मास्क वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed