फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर रखें विशेष सतर्कता

Thu, 15 Apr 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
orai news
विकास भवन में बैठक करते अधिकारी - फोटो : ORAI
उरई। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता रखें। यह बात पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के संबंध में बुलाई बैठक के दौरान आयुक्त झांसी ने कही। समीक्षा बैठक आयुक्त झांसी सुभाष चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में डीआईजी जोगिन्दर कुमार की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में हुई। इस दौरान मंडलायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों को कोरोना महामारी व पंचायत चुनाव को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगातार कोराना का संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए अधिकारी सजग रहें। अगर खांसी, बुखार हो तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें और कोरोना की जांच कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान कोविड की गाइड लाइन का अनिवार्यता से पालन करें। उन्होंने पंचायत चुनाव में लगे पोलिंग पार्टियों के आने-जाने के लिए वाहनों की समीक्षा की। इस पर एआरटीओ ने भारी वाहनों तथा हल्के वाहनों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी, जिस पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक वाहन में सिर्फ पांच व्यक्ति ही बैठेंगे। अगर वाहनों की और आवश्यकता पड़ती है तो और वाहनों की व्यवस्था कराएं, लेकिन कोविड के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें।
विज्ञापन

उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में भी जानकारी की। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहेंगे। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया, कि वह स्ट्रांग रूम का विधिवत निरीक्षण कर लें। कहा कि जहां से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी व जिस स्थान पर जाएगी उसकी विधिवत जांच कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि, जिस अधिकारी को चुनाव की जो ड्यूटी दी गई है, वह पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक थानों में एक मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। कहा कि सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर चिकित्सकों की उपलब्धता बनी रहे, तथा प्रत्येक ब्लॉकों में एक-एक एंबुलेंस भी उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने चुनाव को लेकर कानून-व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि शस्त्र लाइसेंसों को तत्काल जमा कराया जाए। साथ ही अवैध शराब की बिक्री को लेकर लगातार अभियान चलाए जाए। कहा कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वह गांवों में लगातार नजर बनाए रखें, हर छोटी घटना को गंभीरता से लें। कहा कि दो या तीन बूथ वाले मतदान केद्रों पर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह सहित समस्त उपजिलाधिकारी समस्त क्षेत्राधिकारी समस्त आरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed