फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाएं अधिकारी

Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
orai news
उरई। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सदस्य डा. जयराम ने सर्किट हाउस में अधिकारियों से साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं का बखान किया। वहीं एट व पिरौना के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से गांवों में कराए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता को लेकर सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम योजना से ही शहरों का विकास गांव तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी आपस में सामंजस्य बनाकर गांवों का विकास करें, जिससे कि गांव के प्रत्येक पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए 11 अक्तूबर 2014 को देश में आदर्श ग्राम योजना लागू की गई थी। कार्यक्रम के पहले डा. जयराम ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी व ग्रामीण के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डा. जयवीर सिंह सेंगर, राघवीर राजपूत बरसार, नरेश सिंह राजावत, प्रधान जितेंद्र प्रताप सिंह, निखिल गुप्ता, सुभाष पिंडारी, अभिमन्यु सिंह, रघवीर राजपूत बरसार, माया सिंह मामा, सूरपाल सिंह गौर, राजकुमार सिंह, मनोज चौहान आदि उपस्थित रहे। वहीं समीक्षा बैठक में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, परियोजना अधिकारी डूडा अखिलेश चंद्र सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed