फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

सख्ती से होगी बकाएदारों से वसूली

Tue, 13 Oct 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
orai news
कदौरा। कस्बे में पहली बार नियुक्त किए गए उपखंड अधिकारी ने विद्युत कार्यालय का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बकायेदारों से सख्ती से वसूली की जाएगी। एक सप्ताह में बिल जमा न करने पर सरकारी कार्यालयों की बत्ती गुल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक कदौरा कालपी उपखंड अधिकारी के अधीन आता था। इससे कदौरा की बिजली व्यवस्था प्रभावित होती थी। वसूली का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पा रहा था। इससे काफी समय से कदौरा में उपखंड अधिकारी की तैनाती की मांग की जा रही थी। अब कस्बे में एसडीओ की तैनाती की गई है। मंगलवार को नवागंतुक उपखंड अधिकारी ऋषभ राजपूत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। कहा कि, बकायेदारों से वसूली न करने वाले लापरवाह कर्मियों की सूची बनाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लापरवाही से बकाया वसूली में देरी हुई है। वसूली के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। इनकी अगुवाई अवर अभियंता करेंगे। टीमें गांव-गांव जाकर कैंप लगाएंगी। बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। कई सरकारी कार्यालयों का विद्युत बिल बकाया है। एक सप्ताह के अंदर बकाया बिल जमा न करने पर लाइन काट दी जाएगी। इलाके में चार विद्युत उपकेंद्र इटौरा, परोसा, चंदरसी और बवीना हैं। इनके 406 नलकूप उपभोक्ताओं के ऊपर पांच करोड़ 46 लाख बकाया है। वसूली में सख्ती की जाएगी। इस मौके पर अवर अभियंता गुलाबचंद पाल, राजेश कुमार, अब्दुल अलीम, राकेश गुप्ता, कलीम खान सहित विद्युत कर्मी व कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed