फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

तहसील के पास रिटायर्ड दरोगा से 30 हजार की टप्पेबाजी

Tue, 13 Oct 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
orai news
जालौन। जमीन का बैनामा कराने तहसील आए रिटायर्ड दरोगा के साथ 30 हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई। अंगूठा लगाते समय टप्पेबाजों ने रुपये से भरा बैग पार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथवा निवासी रिटायर्ड दरोगा एसपी वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्हें जमीन का बैनामा कराना था। इसके लिए मंगलवार को उन्होंने बैंक से 30 हजार रुपये निकाले। रुपये निकालकर बैग में रख लिए। यहां से तहसील के पास स्थित फोटो स्टूडियो पर आ गए। इसी दौरान कागजात पर अंगूठा लगाने के लिए उन्होंने बैग को हाथ से निकालकर पास की मेज पर रख दिया। तभी किसी ने रुपये से भरा बैग पार कर दिया। तलाश करने के बावजूद बैग का पता नहीं चला। एसपी वर्मा ने बताया कि जब वह अंगूठा लगा रहे थे, तब पास में दो युवक खड़े थे। इन्हीं लोगों ने रुपये पार किए होंगे। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि तहसील परिसर और उसके रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर टप्पेबाजों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed