फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

स्मारकों से हटेगा अतिक्रमण, संरक्षित होगी भूमि

Tue, 13 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
orai news
कालपी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग नगर में संरक्षित स्मारकों की भूमि पर अनाधिकृत कब्जों को रोकने के लिए सक्रिय हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार से मुलाकात कर संरक्षित स्मारकों की भूमि के सीमांकन के लिए पत्र दिया। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही राजस्व विभाग की टीम स्मारकों के आसपास की भूमि को चिह्नित करेगी। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कार्यालय में भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग के मंडलीय वरिष्ठ संरक्षक मनोज वर्मा की टीम ने एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि भारतीय पुरातत्व विभाग से संरक्षित कालपी तहसील के अलग-अलग स्थानों में स्मारक बने हुए हैं। इनमें प्राचीन चौरासी गुंबद, अंग्रेजों का कब्रिस्तान, गेस्ट हाउस का गुंबद और प्राचीन किले की दीवार शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संरक्षित प्राचीन स्मारकों की जमीन का सीमांकन न होने से समय-समय पर अतिक्रमण हो जाता है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में तहसीलदार व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर संरक्षित स्मारकों का सीमांकन करा देगी। इससे अनाधिकृत कब्जों पर रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed