फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

जय श्रीराम, हर-हर महादेव के उद्घोष संग माटी रवाना

Thu, 30 Jul 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
orai news
शहर के जेल रोड स्थित ठडेश्वरी मंदिर से मिट्टी लेकर जाते हैं विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : ORAI
उरई/कोंच/कालपी। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जनपद के धार्मिक स्थलों की पावन मिट्टी अयोध्या राममंदिर के लिए रवाना की गई। विहिप कार्यकर्ता इस दौरान पूरे जोश व उत्साह में दिखाई दिए। विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ. भास्कर अवस्थी ने बताया कि यहां से मिट्टी कानपुर भेजी जा रही है, जहां से अयोध्या के लिए रवाना की जाएगी। कोरोना काल के कारण संगठन के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने चाहते हुए भी अयोध्या नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम तय है। इसके बाद मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। भूमि पूजन में 21 जिलों के धार्मिक स्थलों की मिट्टी प्रयोग में लाई जाएगी। इसी के अंतर्गत गुरुवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने जालौनी माता, दोहर मंदिर, ठड़ेश्वरी मंदिर, पचनद और कालपी के वनखंडीदेवी मंदिरों से वहां की पवित्र माटी एकत्र की। सभी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मिट्टी निकालकर थउसे कलश में डाला गया। सभी म ंदिरों की मिट्टी को फिर उरई के ठड़ेश्वरी मंदिर परिसर में लाया गया। जहां से विहिप कार्यकर्ता मिट्टी का कलश लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए। विहिप के जिलाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम बजरंग दल के जिला संयोजक मोनू पंडित व उनकी टीम के साथियों ने मिट्टी के कलश को कानपुर प्रांत के कार्यालय पदाधिकारियों के सुपुर्द किया है, जहां से मिट्टी अयोध्या भेजी जाएगी। इस मौके पर मठ मंदिर प्रमुख इंद्रपाल सिंह चौहान, सुरेश माहेश्वरी, सिद्दन मराहाज, सुधीर शर्मा, प्रसून ठाकुर, गणेश चौहान, नीतू भटनागर, अनुज प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कालपी संवाद के मुताबिक, वनखंडीदेवी मंदिर के अलावा यमुना घाट व व्यास मंदिर की मिट्टी भी कलश में शामिल की गई। इस मौके पर विहिप के दीपक शर्मा आदि रहे। कोंच संवाद के अनुसार सुप्रसिद्ध दोहर के हनुमान मंदिर में गुरुवार को नगर के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोहर सरकार की मिट्टी संगृहीत कर कलश में सुरक्षित की गई। विहिप नगर अध्यक्ष साकेत शांडिल्य ने बताया कि सभी कोंच के लोगों को मंदिर की माटी भेजते हुए गर्व महसूस हो रहा है। यहां संजय रावत, मुकेश तिवारी, अनुज मिश्रा, संदीप शांडिल्य, राघवेन्द्र तिवारी, नरोत्तमदास स्वर्णकार, नगर कार्यवाह पवन झा, विहिप अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, मंत्री अवधेश पटेल, बजरंग दल संयोजक आकाश उदैनिया, मंदिर समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के प्रमुख मंदिर मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ के महंत जमुना दास जी महाराज का कहना है कि बरसों बाद राम मंदिर निर्माण का सुअवसर आया है। अब तो बस भूमि पूजन का इंतजार है। जिसके बाद भव्य मंदिर के दर्शनों की ही अभिलाषा रह जाएगी।
श्री बटाउ लाल हनुमान मंदिर के महंत मौनी महाराज कहते हैं कि जीते जी अपनी आंखों के सामने राम मंदिर बनने का सपना पूरा होते देख रहा हूं। मेरे लिए इससे बड़ी सौभाग्य की कोई बात नहीं हो सकती है मुझे मेरे जीवन भर की पूजा का प्रसाद मिल गया है।
नगर के प्रसिद्ध ढोड़ेश्वर मंदिर के महंत अवधेश महाराज कहते हैं की कि प्रभु श्री राम का मंदिर बन रहा है। भूमि पूजन में जाने के लिए आत्मा तड़प रही है। कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म होते ही सबसे पहले अयोध्या जाएंगे।

नगर के प्रसिद्ध श्री तिगरेश्वर मंदिर के महंत बालकृष्ण पूरी कहते हैं बस शरीर कालपी में है आत्मा तो अयोध्या चली गई है। दिन रात प्रभु राम के सपने आते है, परं जा नही सकता बस हर दृश्य की कल्पना कर मन भाव विभोर होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed