फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

हाइट गेज बूम में ट्रक ने मारी टक्कर, पुष्पक फंसी

Thu, 30 Jul 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
orai news
उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 के हाईट गेज बूम में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस क्रॉसिंग के पास करीब 15 मिनट खड़ी रही। ट्रेन को मैनुअल सिग्नल देकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 11.15 बजे रिनियां रेलवे क्रॉसिंग के हाइट गेज बूम में झांसी की ओर से आने वाली ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक में जेसीबी लदी थी। उसी समय 11.35 बजे जब लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नंबर 02533 रिनियां रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी। क्रॉसिंग बंद न होने के कारण सिग्नल नहीं आ रहे थे। इस पर ट्रेन सिग्नल के पास खड़ी हो गई। गेटमैन ने मैनुअल सिग्नल देकर ट्रेन को 13 मिनट बाद 11:48 बजे गंतव्य की ओर रवाना किया। सूचना पाकर आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। रेल पथ निरीक्षक जीएस निरंजन ने क्षतिग्रस्त बूम को सही कराया। जबकि आरपीएफ ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया और उसे थाने ले आए। इसके चलते झांसी कानपुर सड़क मार्ग पर जाम भी लगा रहा। आरपीएफ ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। झांसी मंडल से यातायात निरीक्षक परितोष शर्मा भी आ गए। उन्होंने बताया कि 2.45 बजे क्षतिग्रस्त बूम ठीक हुआ।
विज्ञापन

वहीं, उरई में कानपुर की ओर से झांसी की ओर जाने वाली मालगाड़ी का इंजन खराब हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब 30 मिनट खड़ी रही। झांसी की ओर जाने वाली मालगाड़ी उरई स्टेशन पर खड़ी थी। जब ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस ने ट्रेन को बढ़ाने के लिए सिग्नल दिया लेकिन इंजन नहीं बढ़ा। चालक ने बताया कि इंजन लोड नहीं ले रहा है। इसके चलते 12:03 से 12:30 बजे तक ट्रेन खड़ी रही। चालक ने दोबारा इंजन बढ़ाया तब ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed