फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाएं प्रभारी: एसपी

Wed, 08 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
orai news
उरई। पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने जिले के सभी थानों और कोतवाली प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने जिले हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए। वहीं उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वह अपने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज कर हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके बाद उन्होंने सैनिक सम्मेलन का भी आयोजन किया। जिसमें पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षण डा. सतीश कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के सभी थाना प्रभारियों व कोतवाली प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने थानेवार अपराधों की समीक्षा की आौर कड़े निर्देश दिए कि सभी प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में अपराधों में अंकुश लगाए। वहीं कोरोना संक्रमण से भी अपना बचाव करते हुए ड्यूटी करें। कहा कि कानपुर में हुई मुठभेड़ को लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरतें और अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर कानपुर कांड में शामिल अपराधियों की तलाश भी करें। इसके बाद उन्होंने सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों से समस्याएं भी पूछीं और उनके निराकरण करने का आश्वासन दिया। मीटिंग में सीओ उरई संतोष कुमार, जालौन के सुबोध कुमार, कालपी के राहुल पांडेय, माधौगढ़ के संजय शर्मा, कोंच के सीओ आरपी सिंह मौजूद रहे। वहीं कोतवाली उरई से जेपी पाल, कालपी के शिवगोपाल सिंह, जालौन के रमेशचंद्र, डकोर के बीएल यादव, कोंच के इमरान खान, रामपुरा के संजय मिश्रा, कुठौंद अरुण कुमार, सिरसाकलार अशोक कुमार थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed