फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

क्वारंटीन वार्डों का किया निरीक्षण, खाना खाकर परखी गुणवत्ता

Wed, 22 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
orai news
कालपी। डीएम डा. मन्नान अख्तर व एसपी डा. सतीश कुमार ने बुधवार को नगर में क्वारंटीन वार्डों का निरीक्षण किया व अधीनस्थों को कोरोना वायरस से बचाव एवं लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कालपी कालेज में बने सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया और स्कूल में बैठक कर खाना खाकर खाने की गुणवत्ता को भी परखा।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर को सरकारी अमले के साथ डीएम डा. मन्नान अख्तर व एसपी डा. सतीश कुमार नगर पालिका परिषद के परिसर में पहुंचे यहां उन्होंने औचक रूप से सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका ईओ सुशील कुमार दोहरे को निर्देश दिया कि इमरजेंसी के लिए 50 पीपीई किट खरीदकर कर रखी जाए। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा सैनिटाइजर का स्प्रे करने के लिए प्रभावी निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने कालपी कालेज कालपी सेंटर में पहुंचकर क्वारंटीन वार्डों में गैर जनपद के 110 क्वारंटीन लोगों की व्यवस्था की जानकारी ली। यहां उन्होंने क्वारंटीन लोगों के लिए आए भोजन को चखकर भी देखा। इसी प्रकार उन्होंने दयानंद स्कूल के क्वारंटीन में ठहरे व्यक्तियों से बातचीत कर भोजन तथा स्वास्थ्य की बारे जानकारी ली व अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए। इसके बाद डीएम व एसपी हाईवे पर जालौन व कानपुर देहात जिले के बार्डर की सीमा यमुना पुल पर पहुंचे व लॉकडाउन नियमों का पूरी तरह से पालन करने के लिए यमुना पुल सीमा में लगे बैरियर व यातायात व्यवस्था के साथ अनाधिकृत वाहनों की जांच करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कौशल कुमार, सीओ राहुल पांडे, कोतवाल मानिकचंद्र पटेल, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, राजस्व निरीक्षक त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed