फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

कमिश्नर के निरीक्षण में पट्टों में मिली खामियां, जांच के दिए निर्देश

Wed, 05 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
orai news
उरई में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा। - फोटो : ORAI
उरई। मंडलाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने उरई तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां उन्होंने अधिकारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया तो वही शिकायतों की समीक्षा की। शिकायतों की समीक्षा के दौरान उन्हें कई शिकायतें ऐसी मिली हो बार बार आ रही है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर एक ही शिकायत बार बार हुई, तो यह माना जाएगा कि शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नहीं किया गया और निस्तारण करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस के बाद उन्होंने तहसील कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों के रखरखाव, साफ सफाई आदि को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने
विज्ञापन

ग्राम एट में कुम्हारीकला के पट्टों में त्रुटियां पाई जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उपजिलाधिकारी उरई को जांच कर अवगत कराने तथा दोषी पाए जाने पर कानूनगो एवं लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुई व 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर सत्येंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संतोष कुमार आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

माधौगढ़ में तहसील परिसर पर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 75 शिकायतें आई, मौके पर एक का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में हरौली निवासी रमेश सिंह ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि लेखपाल श्रीप्रकाश राठौर 61 ख बनवाने के लिए पांच सौ रुपये मांग रहा है। डीएम ने लेखपाल को बुलाकर शीघ्र 61 ख बनाकर देने के निर्देश दिए। कस्बा निवासी रामसिंह ने शिकायत की श्यामबाई पत्नी मनकी ने एक वर्ष पूर्व बैनामा 6 डिसमिल का कराया था, जबकि आठ डिसमिल पर कब्जा किए है। डीएम ने कानूनगो को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए। रूदपुरा निवासी छोटेसिंह सहित दो दर्जन किसानों ने डीएम से शिकायत की कि लेखपाल किसान सम्मान निधि का पैसा खाते में नहीं भेज रहे है। इस दौरान एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण, डीडीओ मिथलेश सचान, बीडीओ संदीप कुमार पूर्ति अधिकारी अमोल सिंह, कोतवाल जेपी पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोंच में एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा की मौजूदगी में निपटे आयोजन में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व से जुड़ी थीं। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 22 फरियादें आईं, जिनमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा समस्याएं राजस्व विभाग से संबंधित आई, जिनमें ज्यादातर चक रोड, नाली, खड़ंजा और आम रास्तों पर कब्जों को लेकर रहीं। जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र भी काफी संख्या में आए। इस दौरान बीडीओ दीपक यादव, आरआई नगर पालिका सुनील कुमार, एआरओ याकूब हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed