{"_id":"6aff4fd9dbe1c11bbe09244f","slug":"orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-152733-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अधूरे आवास में रह रहे परिवार के ढाई वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अधूरे आवास में रह रहे परिवार के ढाई वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
फोटो - 10 मासूम की फाइल फोटो।
एट/उरई। एट थाना क्षेत्र के ग्राम इगुई खुर्द में ढाई वर्षीय बालक की मौत से गांव में शोक छा गया। परिजनों का आरोप है कि आवास की दूसरी किस्त जारी कराने के लिए 20 हजार रुपये मांगे गए थे। आर्थिक तंगी के चलते रकम नहीं दे सके, जिससे मकान अधूरा रह गया। उनका कहना है कि अधूरे घर में ठंड लगने से मासूम की मौत हो गई।
गांव निवासी इरफान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके चार बच्चों में सबसे छोटा ढाई वर्षीय रहमान था। परिजनों के मुताबिक, रुकसार के नाम से आवास स्वीकृत हुआ था। करीब डेढ़ माह पहले पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिले थे, जिससे मकान का कुछ निर्माण कराया गया।
इरफान का आरोप है कि दूसरी किस्त जारी कराने के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत मित्र से संपर्क किया तो 20 हजार रुपये की मांग की गई। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह रकम नहीं दे सके और मकान अधूरा रह गया। परिजनों का कहना है कि अधूरे मकान में ठंड लगने से रात में रहमान की मौत हो गई। जानकारी पाकर लेखपाल चंद्र प्रकाश साहू मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने नहीं कराया। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।