फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news, corona

बैंक कैशियर समेत दो और मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 08 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
orai news, corona
गली को सील करते नगर पालिका कर्मचारी। - फोटो : ORAI
उरई/जालौन। जनपद में बुधवार को दो और कोरना पॉजिटिव मिले। इनमें एक जालौन तहसील निवासी बैंक कैशियर है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 201 पहुंच गई है, जिसमें 165 ठीक हो गए हैं। अब तक जिले में सात मौतें हो चुकी हैं। सीएमओ अल्पना बरतारिया का कहना है कि दोनों की संक्रमितों के संपर्क के लोगों की भी सैंपलिंग कराई जा रही है। इसके अलावा उनके मोहल्ले में भी सैनेटाइज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को घर-घर सर्वे के लिए भी लगाया गया है।
विज्ञापन

जालौन संवाद के मुताबिक, इलाहाबाद बैंक छिरिया सलेमपुर में कैशियर के पद पर तैनात व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से बैंक कर्मियों के साथ साथ उसके मोहल्ले भवानीराम में भी हड़कंप मच गया। कैशियर जालौन नगर का पहला मरीज है। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत, तहसीलदार बलराम गुप्ता, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र के साथ ही नगर पालिका की टीम उनके आवास पर पहुंच गई। कैशियर के परिजनों को जांच के लिए उरई मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घर के रास्ते को भी बांस-बल्ली लगाकर सील कर दिया है। 250 मीटर के दायरे में स्थित सभी दुकानों को बंद कराया गया है। वहीं दूसरा संक्रमित उरई स्थित गांधीनगर के पूर्व संक्रमित के संपर्क वाला व्यक्ति बताया गया है। उसके परिजनों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि हॉटस्पॉट एरिया में सभी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। हॉट स्पॉट क्षेत्र में लोगों को खाने पीने की दिक्कत न हो इसके लिए इसके लिए आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed