फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai,janti,manai gai

परशुराम जयंती मनाई गई

Wed, 04 May 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
orai,janti,manai gai
कोंच। मंगलवार को अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती के मौके पर विप्र समुदाय ने धार्मिक अनुष्ठान के बीच उनका पूजन-अर्चन किया। ब्राह्मण समुदाय से सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया की अवधारण के साथ ब्राह्मणोचित कार्यों में सन्नद्ध रहते हुए बच्चों में अच्छे संस्कार डालने की अपेक्षा जताई गई। इसके अलावा ब्राह्मणों के घरों में भी छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा परिसर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम का अभिषेक व हवन पूजन किया गया। समाज के बुजुर्गों व युवाओं नेे संदेश दिया कि ब्राह्मणेत्तर गतिविधियों को तिलांजलि देकर संस्कारित जीवन जीएं। पंडित ब्रजमोहन तिवारी, पंडित रमेश पटैरिया, पंडित सुधाकर चतुर्वेदी, पंडित अनुरुद्ध मिश्रा ने भगवान परशुराम का अभिषेक हवन पूजन कराया। इस अवसर पर सर्वाचरण वाजपेयी, कार्यकारी अध्यक्ष अलिकेश अवस्थी, धर्मेंद्र बबेले, राघवेंद्र तिवारी, अखिलेश बबेले समेत कई लोग मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

रामकुंड स्थित सनाढ्य सभा भवन में भी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। बटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार कराए गए। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परशुराम ने दुष्टों का नाश करने के लिए शस्त्र उठाया न कि लोगों को आतंकित करने के लिए। इस अवसर पर सनाढ्य सभा के अध्यक्ष महेश तिवारी, मंत्री गणेश प्रसाद बुधौलिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, संजय नगाइच, सुशील दूरवार मिरकू, सुरेंद्र तिवारी, मोहनदास नगाइच समेत तमाम विप्र बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी। परशुराम जयंती पर परशुराम सेना व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के संयुक्त तत्वावधान में नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह परशुराम भगवान की आरती उतारी गई। साथ ही यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया।

परशुराम जयंती पर ठक्कर बापा इंटर कॉलेज में भगवान परशुराम का पूजन हुआ। इसके बाद उनकी शोभायात्रा प्रारंभ की गई। शोभायात्रा मेें परशुराम सेना व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के कार्यकर्ता जय जय परशुराम, जय ब्राह्मण समाज के नारे लगाकर चल रहे थे। यात्रा में सबसे आगे बाइकों का काफिला चल रहा था। उनके पीछे बैंड व ढोल की धुन पर लोग नाच रहे थे। शोभायात्रा ठक्कर बापा इंटर कालेज से प्रारंभ होकर खोया मंडी, टरननगंज चौराहा, फुलपावर चौराहे, दुर्गा मंदिर, कोतवाली होते होते हुए ठक्कर बापा पहुँची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकियां दर्शाई गई थी। यात्रा में चल रहे युवाओं को कई जगहों पर शर्बत पिलाया गया। शोभायात्रा की अगुवाई अखिल ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक ने की।

घर में भगवान परशुराम का पूजन करते विप्र बालक अक्षत।

घर में भगवान परशुराम का पूजन करते विप्र बालक अक्षत।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed