फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Opposition parties are doing propaganda about farmers' bill: Bundela

किसान बिल को लेकर विरोधी दल कर रहे दुष्प्रचार: बुंदेला

Sun, 27 Sep 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties are doing propaganda about farmers' bill: Bundela
महेवा में राजा बुंदेला की चौपाल में मौजूद किसान - फोटो : ORAI
कदौरा। किसान बिल को लेकर सरकार का पक्ष रखने के लिए फिल्म स्टार व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कालपी, महेवा व कदौरा में किसान गोष्ठी कर बिल को किसानों के लिए फायदेमंद बताया। सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि इस बिल के आने से किसानों की आय बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि विरोधी दल बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रहे है, लेकिन किसान सब समझ रहा है।
विज्ञापन

महेवा में भाजपा नेता पृथ्वीराज सिंह के आवास पर किसान चौपाल को संबोधित करते हुए राजा बुंदेला ने कहा कि किसानों का अभी तक शोषण होता रहा है। बताया कि इस बिल में ऐसा कोई नियम नहीं है जिससे उद्योगपति किसानों की जमीन का क्रय कर सकते हैं। वहीं इस दौरान राज्य मंत्री से किसानों ने महेवा व निबहना के बीच न्यून नदीं पर रपटा बनवाएं जाने तथा भूमि का समतलीकरण कराए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को लेकर सरकार चिंतित है तभी हर घर नल योजना का शुभारंभ बुंदेलखंड से किया गया। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन पाल सरैनी पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार शिशुवेंद्र द्विवेदी, एडीओ पुष्पेंद्र त्रिपाठी, विद्युत विभाग के अवर अभियंता रमाकांत, भाजपा युवा नेता पंकज चौधरी, आश्रय सिंह, मुनीम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कदौरा में भाजपा राज्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कहा कि बुंदेलखंड में अकूत संपदा है, अगर यह अलग राज्य बन जाता है, तो सबसे खुशहाल राज्य होगा। इस मौके पर उनके साथ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंकज चौधरी भी थे। इस मौके पर रवि शिवहरे, राज शिवहरे, साहिल सचान, आदित्य तिवारी, विकास ठाकुर आरुष शर्मा मौजूद रहे।
कालपी में वह विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुफ। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राजन सिंह चौहान के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, जो किसान बिल पास किया है।

वह किसानों के हित में है। विरोधी दल सपा, बसपा व कांग्रेस के लोग किसानों को बरगलाकर झूठा प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान नवीन गुप्ता, भाजपा सभासद अतुल सिंह चौहान, श्री कृष्ण गौतम, ऋ षि चौहान आदि मौजूद रहे।

कालपी में वार्ता करते  राजा बुंदेला

कालपी में वार्ता करते राजा बुंदेला- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed