फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Opponents also praised public curfew with their own

अपनों के साथ विरोधियों ने भी सराहा, जनता कफ्र्यू

Sun, 22 Mar 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Opponents also praised public curfew with their own
उरई। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। आपदा की इस घड़ी में मोदी सरकार के इस फैसले को अपनों के साथ-साथ विरोधियों ने भी सराहा है। लगभग सभी विरोधी दल के नेताओं ने एक राय होकर जनता से अपील की कि सरकार इस समय कोरोना से बचाव के लिए जो कदम उठा रही है, सभी उसे मानें व सरकार के साथ खड़े रहें। हमारी एकजुटता ही कोरोना वायरस को हरा सकती है।
विज्ञापन

पीएम के फैसले का लोगों ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी प्रतिनिधि अरविंद चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले को जनता का पूर्ण सहयोग मिला है। इस कर्फ्यू के माध्यम से विश्व में भी एक संदेश गया कि प्रधानमंत्री मोदी की एक अपील पर लोग घरों में रहे और बिना किसी शक्ति के कर्फ्यू को सफल बनाया।
विज्ञापन

आपदा की इस घड़ी में सभी एकजुट हों
बसपा जिलाध्यक्ष संजय गौतम का कहना है कि विपदा की इस लड़ाई में वह भी मोदी सरकार के इस फैसले के साथ वह पूरी जिम्मेदारी से खड़े है। उन्होंने बताया कि जनता कर्फ्यू को जनता को पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि देश में आपदा की इस घड़ी में सभी एकजुट हों और अनावश्यक घरों से न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी में लिया, फैसला लोग परेशान
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा का कहना है कि मोदी सरकार ने यह फैसला जल्दबाजी में लिया है। सरकार ने इसके लिए कोई तैयारी नहीं कि जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं जनता कर्फ्यू के नाम पर पुलिस लोगों के साथ अभद्रता व मारपीट कर रही है, जो सही नहीं है।

जनता के हित में फैसला, सफल रहा कर्फ्यू
सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह जादौन का कहना है कि सरकार का यह फैसला जनता के हित में है। इसमें किसी को राजनीति करने की जरूरत नहीं है। जनता कर्फ्यू पूर्णता सफल रहा है। संकट के इस दौर में उन्होंने सभी से अपील की है कि वह सरकार के फैसले का सम्मान कर एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed