फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Open transformer wire sticking cow, death

ट्रांसफार्मर के खुले तार में चिपकी गाय, मौत

Tue, 27 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 27 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Open transformer wire sticking cow, death
खुला ट्रांसफ ॉर्मर रखने से आए दिन होती है गायों की मौत - फोटो : अमर उजाला
सब्जी मंडी के पास स्थित बिजली घर के बाहर ट्रांसफार्मर के खुले तारों से चिपककर मंगलवार को एक गाय मर गई। इससे स्थानीय लोग भड़क गए। सूचना मिलते ही विद्युत उपखंड अधिकारी व कोतवाली पुलिस पहुंची। पालिका कर्मचारियों ने मृत गाय को सारंगपुर रोड रोड स्थित गुरु मस्तराम आश्रम के पास दफना दिया।
विज्ञापन



सब्जी मंडी के पास पुराना बिजलीघर है। यहां रखे ट्रांसफार्मर के खुले तारों से चिपककर एक गाय की मौत हो गई। इससे पहले पांच दिन में तीन गायों की मौत हो चुकी है। व्यापारियों की सूचना पर एसडीएम शीतला प्रसाद यादव ने कोतवाली में तैनात एसएसआई राजेंद्र सिंह यादव, एसआई रामकृष्ण यादव सहित विद्युत उपखंड अधिकारी विकास सोनी को मौके पर भेजा। इन सबने लोगों को समझाया और तार फेसिंग कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस के बुलाने पर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से मृत गाय को बाहर निकालकर गुरु मस्तराम अश्रम के पास दफनाया दिया।
उधर, घटना के बाद गोरक्षा अभियान के संस्थापक अनिल शिवहरे के नेतृत्व में अभियान के जिलाध्यक्ष राजासिंह सेंगर गधेला, जगनाथ सिंह काका, मनोज गुप्ता, लालन ताम्रकार,
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक शिवहरे, महेंद्र शिवहरे, नीलू सोनी, ज्योति राठौर, अर्जुन सिंह आदि गोरक्षकों ने सीओ को ज्ञापन देकर बताया कि पुराने बिजलीघर पर तार फेसिंग न होने से कुछ खाने पीने के लालच में गाय आदि जानवर अंदर घुस जाते हैं। करंट की चपेट में अपनी जान गंवा बैठते हैं। यहां सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed