फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Only politics behind CAA protest: Vedanti

सीएए विरोध के पीछे सिर्फ राजनीति-वेदांती

Wed, 25 Dec 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Only politics behind CAA protest: Vedanti
वार्ता करते जगतगुरु डॉ. रामकमल वेदांती, मथुरा - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। जगतगुरु डॉ. रामकमल वेदांती (मथुरा) ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सीएए के नाम पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के पीछे सिर्फ राजनीतिक रोटियां ही सेंकी जा रही है, जबकि इस कानून से देश के किसी भी वर्ग संप्रदाय के नागरिक का कोई नुकसान नहीं होने वाला है। भाजपा सरकार ने इसे लागू कर साहस का काम किया है।
विज्ञापन

शहर स्थित बघौरा निवासी अनिल यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने और अब उसके निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होना एक बड़ी उपलब्धि है, जल्द ही मंदिर का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। नागरिकता संशोधन कानून पर मचे हो हल्ले के संदर्भ में कहा कि कुछ दल जो भाजपा का कुछ बिगाड़ नहीं पा रहे हैं, वही इस विरोध को भी हवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि यह देश के नागरिकों के लिए कहीं से भी नुकसानदायक नहीं है। सरकार को चाहिए कि कानून को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। जिससे कि लोगों को जानकारी हो सके और उनका गुस्सा शांत हो। बताया कि बघौरा में मंदिर का निर्माण कार्य कराया गया है, जिसमें वह 16 फरवरी से 22 फरवरी तक वह श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का भी कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्वराम दास, केशव यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed