फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Only one radiologist in the district, the patient is upset

जिले में सिर्फ एक रेडियोलॉजिस्ट, लुट रहे मरीज

Thu, 09 Jun 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Only one radiologist in the district, the patient is upset
उरई। जिले में सिर्फ एक रेडियोलॉजिस्ट होने से स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ाई हुई हैं। न तो महिला अस्पताल में और न ही सीएचसी और पीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट हैं। जिसकी वजह से मरीजों को प्राइवेट में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में डॉ. गौरव द्विवेदी अल्ट्रासाउंड करते थे। यहां रोजाना 30 से अधिक महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होते थे। 26 अक्तूबर 2021 से वह छुट्टी पर चल रहे हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में गर्भवती व अन्य महिलाएं पेट की समस्या को लेकर आती है। जिन्हें चिकित्सक अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। अल्ट्रासाउंड चिकित्सक न होने के कारण महिलाएं और तीमारदार प्राइवेट में आठ सौ रुपये में इलाज को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन

800 रुपये देकर कराया अल्ट्रासाउंड
कुइया गांव के निवासी मूलचंद्र बताते है कि उनकी बहू पूजा गर्भवती थी। वह उसे दिखाने जिला अस्पताल लाए थे। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। यहां अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटक रहा था। इस पर कान्हा हॉस्पिटल में 800 रुपये में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड चिकित्सक के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। अस्पताल में निरीक्षण करने वाले विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को भी कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है। उम्मीद है कि महिला अस्पताल की समस्या को देखते हुए जल्द अल्ट्रासाउंड चिकित्सक की तैनाती कर दी जाए।
डॉ. एके त्रिपाठी, सीएमएस जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed