फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One shot in police encounter, four criminals arrested

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में एक को लगी गोली, चार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2024 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 06 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
One shot in police encounter, four criminals arrested
उरई। एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त पुलिस की गोली से घायल हुआ है, जबकि तीन ने सरेंडर कर दिया है। एक भागने में सफल रहा है। पुलिस को उनके पास से दो बाइकें, मोबाइल, अवैध असलहे बरामद हुए हैं। टीम ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराते हुए तीनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जिले में हो रही घटनाओं को देखते हुए एसओजी, सर्विलास व रेंढ़र थाना पुलिस ने रेंढ़र लगामपुरा रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी दो बाइकों पर पांच लोग निकले, जब पुलिस ने उन्हेें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगे। जब टीम ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जबावी फायरिंग में पुलिस ने मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के नानपुरा गांव निवासी आर्यन शर्मा को गोली मारकर घायल करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन

साथ ही उसके साथी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के मछंड निवासी सोनू कुशवाहा, भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के मेहरी निवासी आशीष चौहान, रेंढ़र थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रिथौरा व हाल निवासी लहार ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जबकि रेंढ़र थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रिथौरा निवासी निखिल भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पुलिस को 28 मई को व 4 जून को लूटी गई दो बाइकें, मोबाइल, दो तमंचे, तीन कारतूस सहित अन्य सामान मिला है। एसपी डॉ.ईरज राजा ने बताया कि पकड़े गए सभी अभियुक्त आर्यन शर्मा पर दो, सोनू कुशवाहा पर दो, आशीष चौहान पर तीन, नितिन पर दो मामले रेंढ़र थाना में दर्ज हैं। बताया कि पकड़े गए बदमाश राहगीरों को निशाना बनाते हुए लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed