फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One person caught while slaughtering cow, two quintals of meat recovered

Jalaun News: गोकशी करते एक को पकड़ा दो क्विंटल मांस बरामद

Tue, 01 Apr 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
One person caught while slaughtering cow, two quintals of meat recovered
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के गुलौली गांव के पास गोकशी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि सात आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने उसके पास से दो क्विंटल गोमांस व काटने में प्रयोग करने वाली छुरी आदि बरामद करते हुए दो गोवंशों को भी पकड़ा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गुलौली गांव में के पास पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि झाड़ियों के पास कुछ युवक गोकशी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। टॉर्च की रोशनी देखते ही आरोपी मौके से भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने वहां से गांव के ही सिकंदर को पकड़ लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर आमिर उर्फ जैद, सैय्याज, शादाब, एहसानुद्दीन, हसनैन, आलम व हफीज मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को घटनास्थल से चाकू, बोरियों में भरा दो क्विंटल गोमांस, कुल्हाड़ी, तराजू, खाल, गोवंशों के कटे सिर व दो जिंदा गोवंश मिले। पुलिस ने पशु डॉक्टर को बुलाकर मांस का सैंपल भरवाकर लैब भिजवाया। आरोपी सिकंदर ने बताया कि वह गोमांस को बाजार में बाइक से ले जाने वाले थे।
वह रात में गोकशी करने के बाद सुबह लोगों को मांस बेच देते थे। सीओ एके सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed