फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One lakh 15 thousand cheated to get the job of mini bank

मिनी बैंक का काम दिलाने को ठगे एक लाख 15 हजार

Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
One lakh 15 thousand cheated to get the job of mini bank
जन सेवा केंद्र संचालक राहुल कुमार - फोटो : ORAI
कदौरा। जनसेवा केंद्र संचालक से मिनी बैंक दिलाने के नाम पर जालसाजों ने एक लाख 15 हजार की ठगी कर ली। संदेह होने पर संचालक ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की।
विज्ञापन

ग्राम चंदरसी गांव में जनसेवा केंद्र के संचालक राहुल कुमार पुत्र रामपाल ने पुलिस को तहरीर दी कि दो सप्ताह पूर्व उसके पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को इंडियन बैंक का बड़ा अधिकारी बताकर मिनी बैंक व ग्राहक उपकेंद्र लेने के लिए कहा और खाता नंबर देकर डेढ़ लाख रुपये जल्द जमा कर जरूरी कागजात बताए पते पर लेकर आने को कहा तो उसने स्टेट बैंक बवीना से दिए गए खाता नंबर पर चार किस्तों में 35,000, 48,000, 22,000 व 10,000 हजार रुपये डाल दिए और शेष बचे हुए 35 हजार रुपये जल्द ही देने के लिए कहा। इस बीच बार बार फोन आने पर जब शक हुआ तो उसने कदौरा व बवीना स्थित बैंक कर्मचारियों से जानकारी की, तब ठगी का अंदेशा हुआ। राहुल कुमार ने बताया कि उसने 50 हजार रुपये ब्याज व 65 हजार रुपये में मां के गहने रखे थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि अभी तहरीर मिली है, मामला साइबर क्राइम होने पर साइबर सेल को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed