{"_id":"682cd147edb9f59e280edba7","slug":"one-killed-another-injured-in-bike-collision-orai-news-c-224-1-ori1001-129508-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल
Wed, 21 May 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 21 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
कुठौंद। बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृत बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के लहर कनार गांव निवासी विनय कुमार (18) किसी काम से कुठौंद आए थे। दोपहर को वह घर लौट रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नवासी श्रमदान के पास पहुंची कि सामने से आ रहे थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव निवासी लालमन पाल उर्फ़ लल्लू (36) की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लालमन पाल का एक पैर कट गया, जबकि विनय कुमार के सीने में हैंडल जा घुसा। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से विनय की नाजुक हालत होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। पिता दौलत बाहर रहकर कंपनी में काम करते हैं। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हुई है। बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है।