फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One hundred fifty of the power cut , collected 52 lakh

डेढ़ सौ की बिजली काटी, वसूले 52 लाख

Sun, 29 Nov 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 29 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
One hundred fifty of the power cut , collected 52 lakh
राजस्व वसूली में पिछड़ रहे बिजली विभाग ने रविवार को शहर में व्यापक
विज्ञापन
अभियान चलाया। इस दौरान बड़े बकाएदार निशाने पर रहे। इन पर कार्रवाई करते हुए विभाग के अधिकारी कनेक्शन काटने पहुंच गए। करीब डेढ़ सौ लोगों के कनेक्शन काट दिए गए तो बाकियों ने कनेक्शन बचाने के लिए बकाया रुपया जमा कर दिया।

बिजली विभाग के बकाएदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महीने के आखिरी दिनों में राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग ने रविवार को पूरी ताकत झोंक दी। अधीक्षण अभियंता व अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में शहर मे सघन चेकिंग की गई। इस दौरान विभाग के बड़े बकाएदार अधिकारियों के निशाने पर रहे। विभाग ने इनके कनेक्शन काट

दिए। कई उपभोक्ताओं ने कनेक्शन बचाने के लिए तुरंत बकाया धनराशि जमा की। वहीं विभाग की ओर से कालपी रोड स्थित सब डिवीजन कार्यालय में भी कैंप लगाया गया। इसमें उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया गया और बकाया बिल जमा करवाया गया। पूरे अभियान के दौरान विभाग ने 51 लाख 77 हजार रुपये की वसूली की। 

अभियान में अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद, शहरी क्षेत्र के एसडीओ अजय कुमार, अवर अभियंता बीके चौधरी, आरके यादव, अब्दुल अजीम, शफीक बाबू आदि शामिल रहे।

सिफारिशें दरकिनार कर काटे कनेक्शन
बिजली विभाग बकाएदारों के प्रति किसी प्रकार की नरमी बरतने के मूड में नहीं है। रविवार को विभाग की चार टीमों ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 150 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान बकाएदारों की ओर

से सिफारिशों का दौर भी चला, पर इन सिफारिशों को दरकिनार करते हुए विभागीय अधिकारियों से सख्ती से कार्रवाई की। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि डेढ़ सैकड़ा बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। अगर बकाया राशि जमा किए बिना इन उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन फिर से जुड़वाए तो इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

आज भी चलेगा अभियान
बिजली विभाग द्वारा बकाएदारी बसूलने के लिए सोमवार को भी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बड़े बकाएदार और बिजली चोरों पर नजर रहेगी। बिजली चोरी करते हुए पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed