फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One ENT specialist is ill, the other is often on duty outside

Jalaun News: एक ईएनटी विशेषज्ञ बीमार, दूसरे की अक्सर बाहर लगती ड्यूटी

Thu, 07 Aug 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
One ENT specialist is ill, the other is often on duty outside
उरई। जिला अस्पताल में वैसे तो दो ईएनटी विशेषज्ञों की तैनाती है। एक विशेषज्ञ की जब से तैनाती हुई है, बीमार होने के कारण गायब ही रहते हैं। ऐसे में इकलौते ईएनटी विशेषज्ञ के भरोसे मरीज हैं। समस्या तब बढ़ जाती है, जब वह तहसील दिवस, दिव्यांग बोर्ड, वीआईपी ड्यूटी या पोस्टमार्टम ड्यूटी में बाहर चले जाते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ के रूप मेें डॉ. बीपी सिंह की तैनाती है। वह अकेले ही मरीज देखते हैं। दूसरे चिकित्सक डॉ. रामजी लाल की दो साल पहले तैनाती हुई थी। तभी से वह बीमार चल रहे हैं। महीने में एकाध बार आते हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में बीपी सिंह ही एकलौते ईएनटी विशेषज्ञ हैं। उनकी भी अन्य जगह ड्यूटी होने के कारण कई बार वह अपने कक्ष में नहीं बैठ पाते हैं। इसके अलावा भी उन्हें कई काम रहते हैं। दूसरे ईएनटी विशेषज्ञ के न आने से मरीजों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। अस्पताल आए दीपांशु पटेल, सौरभ आदि का कहना है कि एक ही ईएनटी विशेषज्ञ के होने से कई बार उनके न मिलने पर दिक्कत होती है।
विज्ञापन





वर्जन
जिला अस्पताल में दो ईएनटी विशेषज्ञ हैं। एक ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रामजी लाल बीमार हैं। वह छुट्टी लेकर गए हैं। अब एक ही डॉक्टर हैं, उनसे काम लिया जा रहा है। उनकी ड्यूटी भी अलग-अलग जगह लगने से दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed